CLAT 2026 Counselling 2026: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (NLU) ने आज CLAT 2026 काउंसलिंग के लिए पहली अनंतिम सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इस सूची के माध्यम से पंजीकृत उम्मीदवार जान सकते हैं कि उन्हें किस विधि विश्वविद्यालय में सीट मिली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपनी सीट आवंटन स्थिति देख सकते हैं और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।