फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2017: परीक्षा का आंसर-की हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 16 May 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
साल 2017 के कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(CLAT-2017) का आंसर की मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इस साल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परीक्षा 'द चाण्क्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


जिन छात्रों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में हिस्सा लिया था वो CLAT-2017 की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर क्वेश्चन और आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके लिए साइट पर लॉगइन करने से पहले उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रर्ड ईमेलआईडी और पासवर्ड अपने पास तैयार रखें। 

देश भर के 18 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए क्लेट परीक्षा 14 मई को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जरूरत पड़ने पर 17 मई से 19 मई के बीच परीक्षा और सवाल-जवाब से जुड़ी अपनी किसी परेशानी को लेकर बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 25 मई तक उसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का परिणाम 29 मई को जारी किया जाएगा। एडमिशन से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें। 

संबंधित वेबसाइट का पताः http://clat.ac.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें