फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2018: उत्तर भारत में लड़कियां फिर रहीं अव्वल, 99.17 रहा लड़कों का रिजल्ट

Tue, 15 May 2018 01:17 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआईएससीई की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में हर जगह लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा में 10वीं में 1,863 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.89 रहा, वहीं लड़कों की सफलता का प्रतिशत 99.17 रहा। 
विज्ञापन


12वीं में 720 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कों का परिणाम 98.32 फीसदी और लड़कियों का 100 प्रतिशत रहा। पंजाब में 10वीं में 10,523 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.65 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.86 रहा। वहीं 12वीं में 1,800 छात्रों ने परीक्षा दी। 

इनमें से 96.54 फीसदी लड़के और 98.78 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। इसके साथ ही उत्तराखंड में 10वीं के 6,831 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 98.14 और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.10 रहा। वहीं 12वीं में 4,879 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.25 फीसदी और लड़कों का 94.80 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 10वीं में 40,346 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.09 और लड़कों का 96.64 फीसदी रहा। 12वीं में 28,290 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 94.52 और लड़कियों का पास प्रतिशत 97.10 प्रतिशत रहा। 

दिल्ली-एनसीआर में 10वीं के 4,738 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.63 और लड़कों का पास प्रतिशत 98.67 रहा। वहीं 12वीं में 2,296 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें लड़कों की प्रतिशत 96.92 और लड़कियों की प्रतिशत 98.19 रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें