फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही करियर चुनना है जरूरी: एक्सपर्ट्स की राय, समय के साथ खुद को बदलने वाले युवाओं को मिल रहे बेहतर मौके

Fri, 22 May 2026 10:18 AM IST
Shahin Praveen कोबस मारे प्रोफेसर, प्रिटोरिया विश्वविद्यालय

सार

Career Growth: आज के दौर में सही करियर चुनना पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि करियर अब सिर्फ एक नौकरी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लगातार बदलती हुई यात्रा बन चुका है। ऐसे में सफलता पाने के लिए नई स्किल्स सीखना, समय के साथ खुद को अपडेट रखना और बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Skills Development: आज नौकरियां और काम करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। मशीनों और डिजिटल तकनीक की वजह से कई काम नए रूप ले रहे हैं, और भविष्य में युवा ऐसी नौकरियां भी करेंगे, जो आज मौजूद नहीं हैं। इसलिए, बदलाव होना अब सामान्य है। ऐसे समय में सिर्फ कौशल और नौकरी के बारे में सोचना काफी नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि आपके लिए सच में क्या महत्वपूर्ण है। जो लोग नई चीजें सीखते रहते हैं और बदलाव के साथ खुद को ढाल लेते हैं, वे आगे बढ़ने में सफल होते हैं। इसलिए, आज के समय में सीखते रहना और खुले विचार रखना बहुत जरूरी है।

उद्देश्य को दिशासूचक के रूप में देखें

जब जीवन या कॅरिअर में समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए, तब आपके अपने मूल्य सही रास्ता दिखाते हैं, जैसे-ईमानदारी, मेहनत, दूसरों की मदद करना या नई चीजें सीखना। ये मूल्य आपको सही फैसले लेने में मदद करते हैं। चाहे विकल्प कितने भी हों, आपके मूल्य बताते हैं कि कौन-सा रास्ता आपके लिए सही है। जब आप अपने मूल्यों के अनुसार फैसले लेते हैं, तो मन में संतोष और आत्मविश्वास बना रहता है। इससे मुश्किल समय में भी सही दिशा चुनने में आसानी होती है।

वही करें, जो खुशी दे 

यह जानने की कोशिश करें कि आप किस काम में सबसे अच्छे हैं और आपके कौशल कहां-कहां काम आ सकते हैं। ऐसे काम चुनें, जिन्हें करके आपको खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास महसूस हो। अपने जीवन और कॅरिअर के अब तक के अनुभवों से सीखें और समझें कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है। जरूरत पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ से सलाह भी लें। नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने की आदत बनाएं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हालात के साथ खुद को बदलें

आज के समय में कॅरिअर एक ही रास्ते पर चलने वाली चीज नहीं, बल्कि यह लगातार बदलने वाली यात्रा का रूप ले चुका है। इसलिए, सफल होने के लिए व्यक्ति को समय के साथ खुद को बदलना और नई परिस्थितियों के अनुसार ढालना आना चाहिए। इसके लिए अपने भविष्य की सही योजना बनाना, सोच- समझकर फैसले लेना, नई चीजें सीखने की इच्छा रखना और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। यही गुण आपको बदलती कॅरिअर दुनिया में आगे बढ़ने और मजबूत बने रहने में मदद करते हैं।
  • अपने कॅरिअर को सिर्फ कौशल तक सीमित न रखकर, यह खुद को बेहतर ढंग से समझने का अवसर भी देता है।
  • निर्णय लेते समय अपने भविष्य की योजना और क्षमताओं पर भरोसा करना जरूरी है।
  • अपने मूल्यों के अनुसार काम करने से आत्म-संतुष्टि और भरोसा बढ़ता है।

प्रेरणा और काम का तालमेल

अगर आप रोज के कामों को अपनी अंदरूनी इच्छाओं, रुचियों और मूल्यों के अनुसार करते हैं, तो आपका काम सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं रह जाता, बल्कि उसमें आपको अर्थ और खुशी भी मिलती है। जब आप वही काम करते हैं, जो आपके लिए सच में महत्वपूर्ण है, तो आप लंबे समय तक उसमें टिक पाते हैं और थकान या ऊब कम महसूस होती है। इस तरह, आपकी पेशेवर जिंदगी ज्यादा स्थिर, संतोषजनक और लंबे समय तक चलने वाली बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें