फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board 10th Result 2018: जारी हुआ परिणाम, एक क्लिक में यहां देखें नतीजे

Tue, 08 May 2018 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
10th result - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड  ( PSEB) 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स 9 मई से बोर्ड की वेबसाइट पर सुबह दस बजे से रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 3,36,539 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे, जिनमें से 2,08,954 स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों की पास प्रतिशतता 70.43 फीसदी रही और लड़कों की पास प्रतिशतता 55.48 प्रतिशत रही। ओवर ऑल रिजल्ट 62.10 फीसदी रहा है।

अकादमिक कैटेगरी में श्री हरिकृष्ण साहिब पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डाबा कॉलोनी लुधियाना का हरप्रीत सिंह 637 अंक (98 फीसदी) अंकों के साथ प्रथम रहा है। शिशु मॉडल हाई स्कूल भुलथ कपूरथला की जसमीन कौर 636 (97.85) अंक लेकर दूसरा व गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंटमानपुर फतेहगढ़ साहिब पुनीत कौर 635 (97.69) फीसदी अंक हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कैटेगरी में के पहले दो स्थानों पर बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल नंगल कोटली मंडी गुरदासापुर की श्रिया व डॉली ने कब्जा किया। दोनों ने क्रमशः 641 (98.62) व 635 (97.69) फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएम 150 जमालपुर कालोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की अमनप्रीत कौर 633 (97.38) फीसदी रहा है।

 
विज्ञापन

ऐसे चेक करेंगे अपना रिजल्ट

online result - फोटो : फाइल फोटो
- सबसे पहले www.pseb.ac.in पर लॉगिन करें।
- इसके बाद PSEB Class 10 Results 2018 या फिर PSEB Class 10 Matriculation Result 2018 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सबमिट ऑप्शन को हिट करें। आपका रिजल्ट डिसप्ले हो जाएगा। इसको डाउनलोड कर लें। प्रिंट आउट भी लेकर रख लें। इसकी जरूरत पड़ सकती है।
- पिछले सत्र यानी 2017 में इस एग्जाम में 57.50 फीसदी छात्र ही पासिंग मार्क्स ला पाए थे। रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहा था।

इस बार ऐप की मदद
इस बार आन्सर शीट्स चेक करने वाले टीचर्स को मार्क्स और दूसरी डिटेल्स भेजने के लिए एक खास ऐप भी दिया गया है। इसके पहले तक ये डॉक्यूमेंट्स पोस्ट यानी डाक के जरिए ही भेजे जाते थे। सरकार का कहना है कि ऐप के इस्तेमाल से टीचर्स का वक्त भी बचेगा और काम में आसानी होगी।

23 अप्रैल को आया था 12वीं का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया था। पंजाब बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजों में लुधियाना के छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। एकेडमिक कैटेगरी में पूजा जोशी (98 फीसदी) और विवेक राजपूत (97.55 फीसदी) ने क्रमश: पहली और दूसरी रैंक हासिल की। मुक्तसर साहिब की जसनूर कौर (97.33 फीसदी) ने तीसरी रैंक हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें