एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए करें प्रेरित
बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वे छात्रों में डिजिटल रीडिंग को बढ़ावा देने के लिए आईसीटी या स्मार्ट क्लासरूम सुविधाओं का उपयोग करके राष्ट्रीय ई पुस्तकालय पर पंजीकरण कर इसका उपयोग करें।
इस पहल का लक्ष्य छात्रों और शिक्षकों के बीच पढ़ने के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वे शिक्षकों को भी इससे परिचित करने के लिए एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही छात्रों को कभी भी कहीं भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।