इस नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कॉल किया जा सकता है। बोर्ड ने कुछ खास शिक्षकों को भी इस काम के लिए चुना है जो शारीरिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करेंगे। हर साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले ये सर्विस देता है। टोल फ्री नंबर के अलावा छात्र ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए
counselling.cecbse@gmail.com पर मेल करके भी लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च 2018 से शुरू होंगी।10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 अप्रैल 2018 तक चलेंगी वहीं 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल 2018 तक चलेंगी।