फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result: आज शाम 4 बजे आएंगे नतीजे, ऐसे करें चेक

Tue, 29 May 2018 12:08 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cbse result
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज शाम 4 बजे 10वीं के नतीजे जारी करेगा। 10वीं के स्टूडेंट्स उत्साह और टेंशन दोनों के साथ रिजल्ट के इंतजार में हैं। इससे पहले मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने खुद ट्वीट कर तारीख का एलान किया है।

विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू की थीं। इसी साल आठ साल बाद 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस साल 16,38,428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट 
1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या results.amarujala.com पर जाएं
2. CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें 
3. अपना रोल नंबर डालें
4. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें

एसएमएस से, फोन से
स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें cbse10रॉल नंबर>सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। 

IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें