IIM में एडमिशन के लिए CAT 2017 के ऑनलाइन आवेदन की कल अंतिम तारीख है। जो छात्र CAT 2017 के आवेदन करना चाहते हैं, वे संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से 20 सितंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस दिन शाम 5 बजे तक CAT 2017 के आवेदन किए जा सकेंगे।
पढ़ें- UGC NET 2017: ऑनलाइन आवेदन में आज से कर सकेंगे करेक्शन
एग्जाम 26 नवंबर 2017 को आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल कैटेगरी के केंडिडेट्स को 1800 रुपए तो वहीं रिर्जव कैटेगरी को 900 रुपए देने होंगे। परीक्षा 140 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
ऐसे करें अप्लाई
ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगइन करें।
CAT 2017 application forms के नोटिफिकेशन को क्लिक करें।
डिटेल्स भरें और आवेदन करें।
आवेदन की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।