राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)ने 10वीं और 12वीं सप्लिमेंट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि ये सप्लिमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित हुई थी।
आपको बता दें इस साल राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने मार्च महीने में 10वीं और 12वीं की परीक्षओं का आयोजन कराया था। कक्षा 10वीं के लगभग 10,72,799 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 78.96 फीसद छात्र पास हुए। ऐसे ही 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 90.36 फीसदी (साइंस) और 90.88 फीसदी (कॉमर्स) के छात्रों का रहा।
पढ़ेंः JEE Advanced 2018 : इस दिन होगी परीक्षा, IIT कानपुर करेगा आयोजन
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर लॉगइन करें।
results 2017 exams लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और दूसरी जानकारी भरें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा