फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी में बनाएं करियर: शौक के साथ करें कमाई

विज्ञापन
representative photo - फोटो : getty
विज्ञापन
तेजी से उभर प्रोफेशनों में फोटोग्राफी भी एक है। अगर आपको हमेशा कुछ न कुछ कैमरे में कैद करते रहने का शौक है और आप किसी भी चीज को देखने का अलग नजरिया रखते हैं तो आपके लिए फोटोग्राफी में करियर बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। पढ़ें फोटोग्राफी में करियर बनाने के लिए कुछ जरूरी बातें।
विज्ञापन


फोटोग्राफी में डिग्री:
वैसे तो फोटोग्राफी के लिए डिग्री और तकनीकी ज्ञान से ज्यादा नजरिया की जरूरत होती है लेकिन अगर आपको किसी संस्‍थान में नौकरी करनी है तो उसके लिए फोटोग्राफी में कोई डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। 12वीं के बाद फोटोग्राफी में कई संस्‍थान डिप्लोमा कराते हैं तो कुछ संस्‍थान स्नातक के बाद पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस भी कराते हैं।

फोटोग्राफी की पढ़ाई करने से फायदा यह होगा कि आप फोटोग्राफी की बारीकियों और उसके तकनीकी पहलुओं का ज्ञान भी ले सकते हैं। किस परिस्‍थ‌ित में फोटो किस कोण से लेना चाहिए और उसमें कितनी शेड होना चाहिए आदि बारीकियां इस कोर्स के माध्यम से सिखाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफी का कोर्स कराने वाले सरकारी संस्‍थान

representative photo - फोटो : getty
फोटोग्राफी संस्‍थानः फोटोग्राफी के लिए प्राइवेट संस्‍थानों की भरमार है लेकिन कुछ सरकारी कॉलेज भी हैं जहां से फोटोग्राफी की पढ़ाई की जा कसती है। जैसे- कॉलेज ऑफ आर्ट्स, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, सर जेजे स्कूल ऑफ अप्लाइड आर्ट, मुंबई, एजे किदवई मास कॉम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर, दिल्ली, उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद, मास कॉम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्‍ली। इन संस्‍थानों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च करें।

फोटोग्राफी के लिए सामग्री
फोटोग्राफी में करियर बनाने के लिए पढ़ाई पूरी होने के बाद जरूरत है कि आप फोटोग्राफी से जुड़ी चीजें जैसे कैमरा, ट्राई पॉड आदि खरीद कर फोटोग्राफी की प्रक्टिस करें। इसके ‌बाद जिस तरह के संस्‍थान में आप फोटोग्राफी करना चाहते हैं वैसे संस्‍थानों में अवसर की तलाश करें।

फोटोग्राफी करने का फायदा यह भी है कि अगर आपको कहीं नौकरी नहीं मिलती तो आप खुद काम भी शुरू कर सकते हैं। इसलिए आप, शादी-पार्ट‌ियों, बथडे, स्कूल कॉलेजों के फंक्‍शन आदि में फोटोग्राफी कर सकते हैं। हां इसलिए आपको एक लैपटॉप की भी जरूरत होगी जिसमें आप खींची गई तस्वीरों को तराश सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें