फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी 2015 प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी

Thu, 05 Oct 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
विज्ञापन
Result shimla
विज्ञापन
इलाहाबाद। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने बीटीसी 2015 प्रथम सेमेस्टर का परिमाण बुधवार को जारी कर दिया। इसके साथ बीटीसी (सेवारत मृतक आश्रित) परीक्षा वर्ष 2017 चतुर्थ सेमेस्टर का भी परिणाम जारी किया। 
विज्ञापन


बीटीसी 2015 में कुल 79503 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए, जबकि परीक्षा में 79264 शामिल हुए। इसमें 67514 उत्तीर्ण हुए, जबकि 10864 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। 239 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जबकि एक अभ्यर्थी का परिणाम अनुचित साधन के इस्तेमाल करने पर रोका गया, जबकि 885 अभ्यर्थियों का परिणाम अपूर्ण रहा। 

इसी तरह बीटीसी (सेवारत मृतक आश्रित) में पंजीकृत सभी 31 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 22 सफल घोषित किए गए जबकि नौ अभ्यर्थियों का परिणाम अपूर्ण में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें