फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Class 10th Result 2018: परिणाम घोषित, 79.86 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

Mon, 11 Jun 2018 03:40 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने 10वीं क्लास की परीक्षा ने नतीजों का ऐलान कर दिया है।  राज्य के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने दोपहर 3:15 पर रिजल्ट घोषित किए। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट  rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। परीक्षा 7 मार्च से 4 अप्रैल तक चली थी। इस साल 10वीं में 79.86 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इनमें 80.06 प्रतिशत लड़के हुए और 79.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं हैं। पिछले साल भी लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।


कक्षा 10 के छात्र बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन


RBSE ने राजस्थान प्रवेशिका परीक्षा और माध्यामिक वोकेश्नल का रिजल्ट भी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए हैं। प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 42 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 31 हजार 592 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है।

पिछले साल 10वीं क्लास की परीक्षा में 10,72,799 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 6,11,689 लड़के और 4,61,110 लड़कियां थीं। इनमें 78.9 6 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की थी। लड़कियों की तुलना में लड़कों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया था। 78.89 फीसदी लड़कियों की तुलना में 79.01 फीसदी लड़कों ने परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। 

बता दें, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है। 12वीं साइंस में 86.60, कॉमर्स में 91.09 और आर्ट्स में 88.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें 10वीं परीक्षा परिणाम

ऐसे चेक करें RBSE 10th Class के नतीजे
1. राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
2. परिणामों के लिए लिंक पर क्लिक करें
3. कक्षा 10 के परिणामों के लिए लिंक पर क्लिक करें
4. अपना रोल नंबर दर्ज करें और जमा करें
5. अपना परिणाम देखें, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें