बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा अक्तूबर-नवंबर 2025 में कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 9-10) और पेपर-2 (कक्षा 11-12) शामिल थे।
2.56 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल
STET 2025 में कुल 4,42,214 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें पेपर-1 (कक्षा 9-10) के लिए 2,46,415 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें 1,07,229 महिलाएं और 1,39,186 पुरुष शामिल थे। वहीं पेपर-2 (कक्षा 11–12) में 1,95,799 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 71,178 महिला और 1,24,621 पुरुष अभ्यर्थी थे।
सीबीटी के माध्यम से 14 अक्तूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित इस परीक्षा में कुल 2,56,301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इनमें 1,04,167 महिलाएं और 1,52,134 पुरुष शामिल हैं। कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 57.96% रहा। पेपर-1 में 16 विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें 1,54,145 अभ्यर्थी सफल रहे और उत्तीर्णता 62.56% रही। वहीं पेपर-2 में 29 विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें 1,02,156 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्णता प्रतिशत 52.17% रहा।