फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSE Odisha 10th Result 2018: परिणाम घोषित, 76.23 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

Mon, 07 May 2018 10:50 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानि बीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं की परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseodisha.ac.in और www.bseodisha.nic.in पर देख सकते हैं। बीएसई ओडिशा के ने परीक्षा परिणाम 9.00 बजे बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय कटक से जारी कर दिया है। लेकिन बोर्ड की दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम दोपहर 12.00 बजे से देखा जा सकता है।

इस बार कुल 5,90,363 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था। जिसमें पास होने का प्रतिशत 76.23 रहा है। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 85.28 फीसदी गया था।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (BSE) की ऑफिशियल वेबसाइट bse.odisha.nic.in, orissaresults.nic.in पर लॉगिन करें।

फिर odisha bse result 2018 लिंक पर क्लिक करें।

दिए गए फॉर्म में रोल नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद सबमिट बटन कर क्लिक करके रिजल्ट चेक करें.
 

एसएमएस के जरिए देखें Odisha Class 10 का रिजल्ट
 इंटरनेट की उपलब्धता न होने की स्थिति में छात्र OR10रोल नंबर> लिखकर इस एसएमएस को 5656750 पर भेज दें। बोर्ड छात्रों को परिणाम एसएमएस के जरिए भेज देगा। छात्र स्कैन्ड ओएमआर शीट भी आधिकारिक वेबसाइट www.bseodisha.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें