फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU admission 2018 : इस कॉलेज से पढ़े हैं अमिताभ बच्चन, DU के स्टाइलिश कॉलेज के रूप में है पहचान

Sun, 20 May 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kmc college Delhi NCR
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) की पहचान स्टाइलिश कॉलेज के रुप में होती है। यह कॉलेज अनुशासन के साथ-साथ पढ़ाई के माहौल के लिए भी जाना जाता है। 

विज्ञापन


खासकर इसे अमिताभ बच्चन के इस कॉलेज में पढ़ाई करने के कारण छात्रों के बीच काफी क्रेज है। कॉलेज हॉस्टल में अमिताभ बच्चन कमरा नंबर 65 की आज भी छात्रों में दीवानगी है। इस कॉलेज ने देश को एक से बढ़कर एक राजनेता, अधिकारी और कलाकार दिए हैं। 

इसकी स्थापना 1948 में निर्मला कॉलेज के रूप में हुई थी। 1953 में किरोड़ीमल ट्रस्ट ने इसको अधिग्रहण किया तभी से इसका नाम केएमसी हो गया। 1 फरवरी 1954 को कॉलेज वर्तमान कैंपस में शिफ्ट हो गया था। कॉलेज में होने वाली डिबेट, ड्रामा, म्यूजिक, फोटोग्राफी जैसी अन्य शैक्षणिक गतिविधियां इसे खास बनाती हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस कॉलेज में बीकॉम, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बॉटनी, जूलॉजी और सांख्यिकी जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। इस कॉलेज में 1348 सीट हैं। 

कॉलेज में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी है। इसके साथ ही कॉलेज का पुस्तकालय पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है जिसमें 1.5 लाख पुस्तकें हैं।  कॉलेज में 89 कमरों वाले हॉस्टल में 170 छात्र रहते हैं।  यहां प्लेसमेंट सेल, सेंट्रल कंप्यूटर लैब आदि जैसी खास सुविधाएं हैं। 

इस कॉलेज से पढ़कर कई महान हस्तियां निकली हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन, फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक, फिल्म अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, वरिष्ठ पत्रकार सईद नकवी, एवरेस्ट विजेता कैप्टन एमएस कोहली, अर्थशास्त्री प्रो. पुलिन नायक, निर्देशक कबीर खान, वरिष्ठ पत्रकार अनुराधा शुक्ला आदि लोग थे।
 
कॉलेज के पास दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन है, किसी भी जानकारी के लिए कॉलेज वेबसाइट-www.kmccollege.ac.in पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें