Bihar TET 2017 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कैंडिडेट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebonline.net पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये परीक्षा 23 जुलाई 2017 को आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में 43794 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें से केवल 7038 ही पास हो पाए हैं जबिक करीब 35 हजार कैंडिडेट्स असफल रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया था। खबर ये भी है कि उन अभ्यर्थियों का रिजल्ट कैंसिल कर दिया गया जिन्होंने परीक्षा के नियमों की को तोड़ा था।
पढ़ेंः CAT 2017: अप्लाई करने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
ऑफिशियल वेबसाइट bsebonline.net पर लॉगइन करें
इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि एंटर करें
रिजल्ट आपके सामने होगा