फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2018: कल आएगा इंटरमीडिएट का परिणाम, ऐसे करें चेक

Tue, 05 Jun 2018 01:32 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं का रिजल्ट कल यानि बुधवार को जारी करेगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


यदि साइट ठीक से काम नहीं कर रही हो तो छात्र बिहार इंटरमीडिएट के परिणाम इन वेबसाइटों पर भी  bihar.indiaresults.com  या examresults.net देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड एक साथ ही इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल, इंटरमीडिएट आर्ट्स, इंटरमीडिएट कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलीं थीं। इस साल बिहार राज्य में 1,384 केंद्रों पर बिहार इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 12,07, 986 छात्र उपस्थित हुए।

 

विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

पहले से निर्धारित तिथि के मुताबिक 12वीं के नतीजे 7 जून को आने थे, लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन 7 जून से शुरू होगा, इसलिए बिहार बोर्ट ने परिणाम पहले जारी करने का फैसला किया है।

बता दें कि, 12वीं की परीक्षा के लिए 1,384 केंद्र स्थापित किए गए थे। 2017 की बात करें तो रिजल्ट में बहुत गिरावट आई थी। इंटर साइंस के रिजल्ट में सिर्फ 30.11 फीसदी छात्र पास हो पाए थे, जबकि आर्ट्स में 37.13 फीसदी और कॉमर्स में 73.76 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी।  

इन आसान तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट-

स्टेप 1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BSEB Intermediate Result 2018 
स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका परिणाण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें