Bihar Board 10th Result 2017: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया है कि इस साल 51 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि 49 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। 10वीं में 51.37 प्रतिशत छात्र और 40 फीसदी से अधिक छात्राएं पास हो गई हैं। वहीं सिर्फ 14 फीसदी बच्चों को फर्स्ट डिवीजन मार्क्स मिले हैं। 2nd डिवीजन में 27 प्रतिशत बच्चे और 3rd डिवीजन में 9.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
टॉपर्स-
पहले स्थान पर प्रेम कुमार हैं जो लखीसराय से हैं। प्रेम ने 500 में से 465 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भव्या कुमारी हैं जो जमुई से हैं। उसने 500 में से 464 अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर हैं हर्षिता कुमारी हैं। वो भी जमुई से हैं। हर्षिता ने 500 में से 452 अंक प्राप्त किए हैं।