कोलंबिया विश्वविद्यालय के साथ एआई केंद्र स्थापित करने पर समझौता
इस अवसर पर आईआईटी बॉम्बे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बीच विनिर्माण के लिए एआई केंद्र स्थापित करने हेतु समझौता हुआ। साथ ही आईआईएम लखनऊ, जम्मू और रांची ने भी एआई आधारित नए पाठ्यक्रमों और पहलों की शुरुआत की। प्रधान ने एआई को केवल तकनीक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ जोड़ने पर जोर दिया। गौरतलब है कि, यह कॉन्क्लेव 16 फरवरी से होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले हो रहा है। इसमें सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे वैश्विक दिग्गज शामिल होंगे।