फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी, कल रिजल्ट

Thu, 25 May 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की बुधवार को जारी कर दी। आंसर की विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि अभ्यर्थी रिजल्ट से पहले अपने उत्तर का मिलान आंसर-की से कर सकते हैं। बीएड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


लविवि ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन मई को कराया था। परीक्षा के लिए चार लाख 64 हजार 676 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 89 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश समन्वयक ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद एक जून से काउंसलिंग की शुरुआत होनी है।

सका विस्तृत कार्यक्रम अगले एक या दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जून के अंत तक बीएड की काउंसलिंग संपन्न होनी है। जबकि जुलाई से कक्षाओं की शुरुआत। लविवि ने 25 जून तक काउंसलिंग संपन्न करा लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें