फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB PO Exam 2018: एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 19 Jul 2018 01:38 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2018 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। पीओ पद के लिए यह एग्जाम 28 जुलाई 2018 को आयोजित होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा पीओ के 600 पदों के लिए भर्ती परीक्षा करा रहा है। इसमें से 303 पद सामान्य श्रेणी, 162 पद ओबीसी, 90 पद एससी और 45 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में सफल होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा मणिपाल से बैंकिंग एंड फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम करना होगा। जिसे पूरा करने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड या स्केल-1 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पोस्ट पर नियुक्ति होगी। 

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस प्रोग्राम की फीस 3.45 लाख है जबकि इसका समय 9 महीने है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड  
-बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.com पर जाएं
-साइड में एक बॉक्स जैसा नजर आएगा 
-पहले कॉलम में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर डालें 
-फिर डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड डालें 
-सारी डीटेल्स भरने के बाद सबमिट करें
-अब अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें