आंध्रा यूनिवर्सिटी ने AUCET-2017 के जरिए यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कोर्स में दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर टेस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
जो छात्र परीक्षा में सफल होंगे वो यूनिवर्सिटी के MSc, MA, MCom, MHRM, MJMC, MLISc, MPEd, MEd, MTech, और 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले के लिए एलिजिबल होंगे।
अलग-अलग कोर्स के लिए योग्यता और दूसरे नियम की जानकरी के लिए छात्र 08912573441 पर वर्किंग डे के दिन कॉल करके पता कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत: 08 मार्च, 2017
आवेदन की अंतिम तारीख: 15 अप्रैल, 2017
लेट फी के साथ आवेदन की अंतिम तारीख: 25 अप्रैल, 2017
आवेदन शुल्क:
-सामान्य वर्ग: 600 रुपये
-अन्य सभी: 500 रुपये
-लेट फी: 1000 रुपये
कैसे करें आवेदन:
यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिशन सेक्शन में जा कर ऑनलाइन आवेदन पूरा किया जा सकता है। एडमिशन सेक्शन के अंदर 'AUCET 2017' पर क्लिक करके आवेदन पूरी करें। दाखिले के आगे की प्रोसेस के लिए ऑनलाइन आवेदन की एक प्रिंट कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें।