बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (BSEAP) AP SSC का 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है।छात्र रिजल्ट को आंध्र प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
bieap.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड की तरफ से मई में नतीजे जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार अप्रैल मे ही रिजल्ट की घोषणा की गई है। ऑनलाइन के अलावा छात्र अपना रिजल्ट APP और SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इस इस साल एपी एसएससी बोर्ड की परीक्षा 57,127 छात्रों ने दी थी। 15 मार्च से 29 मार्च तक एपी एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन किया गया था।