फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपनी ने खोल दी 50 छात्रों की किस्मत

Mon, 24 Nov 2014 12:47 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस में रविवार को एलबीएस इंटरनेशनल ग्रुप के अधिकारी कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचे। करीब 50 पद के विरुद्ध 300 से अधिक छात्र-छात्रा शामिल हुए। कंपनी के अधिकारियों ने कंट्री हेड, सबमिशन आफिसर, बायोमेट्रिक ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, सुपरवाइजर एवं ऑफिस ब्वाय आदि पद के लिए छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम को एएमयू के पूर्व छात्र नदीम तरीन ने कोआर्डिनेट किया। छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए सह कुलपति सैयद अहमद अली स्वयं प्लेसमेंट ऑफिस पहुंचे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट शानदार रहा।

वैसे चयनित छात्र जो पास आउट हो चुके हैं और जिनके पास पासपोर्ट मौजूद है, वे दिसंबर में सऊदी जाएंगे। जो छात्र आखिरी साल में है, उनका फाइनल इंटरव्यू फरवरी में होगा। साद हमीद ने बताया कि जल्द ही सऊदी अरब की एक दूसरी कंपनी में एमसीए छात्रों के चयन के लिए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें