ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने एमबीबीएस एंट्रेस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल चार उछात्रों ने 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हासिल किए हैं जबकि कई कैंडिडेट्स को 99 पर्सेंटाइल मार्क्स आए हैं। छात्र AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को नई दिल्ली के साथ साथ पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटुर और नागपुर कैंपस में भी दाखिले दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि परीक्षार्थियों के नतीजे फोन के माध्यम से नहीं बताए जाएंगे और न ही संस्थान असफल उम्मीदवारों को अलग से जानकारी देगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को तय समय पर कॉलेज पर रिपोर्ट करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मई 2018 को देश के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।