ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org. से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 2018 का आयोजन 27 मई को होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से सुबह 6.30 बजे होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। एम्स प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्रों को नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर, नागपुर स्थित एम्स संस्थानों में चल रहे एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलता है। परिणाम 12 जून को घोषित होगा।
ऐसेे करें डाउनलोड
- aiimsexams.org. पर लॉग इन करें।
- download AIIMS MBBS admit card 2018 पर क्लिक करें।
- अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।