AIIMS MBBS 2017 exam: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली ने एमबीबीएस 2017 एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जनवरी-फरवरी 2017 के दौरान एम्स दाखिला परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था वो अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल होने वाली परीक्षा के आधार पर एम्स, नई दिल्ली, पटना, भुवनेश्वर, भोपाल, ऋषिकेश और रायपुर केंद्रों पर दाखिला दिया जाएगा।
इस साल 28 मई को देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09 से 12.30 के बीच और दूसरी पाली 03 बजे से 06.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्डः
-संबंधित वेबसाइट पर लॉगइन करें
-इसके बाद रजिस्ट्रेशन के वक्त मिले डिटेल के आधार पर लॉगइन करें
-लॉगइन करने के बाद दिए गए निर्देशों को फॉलो करें
-एडमिट कार्ड की एक कॉपी सेव करके अपेन पास रख लें
संबंधित वेबसाइट का पताः mbbs.aiimsexams.org