ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने फैसला किया है कि जिन इंजीनियरिंग कॉलेजों में 30 फीसदी से कम एडमिशन हो रहे हैं उन्हें जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 27 लाख से ज्यादा सीटें खाली रहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए AICTE ने फैसला किया है कि जिन कॉलेजों में पिछले 5 सालों में 30 फीसदी से कम सीटों पर एडमिशन हुए हैं उन्हें अगले शिक्षण सत्र से बंद कर दिया जाएगा।
इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करने पर पेनल्टी घटी
AICTE के चेयरमैन अनिल सहस्त्रबुद्धे ने कहा है कि पिछले कुछ सालों से कॉलेजों की खराब क्वॉलिटी और कम डिमांड के चलते इनकी की संख्या को कम करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज बंद करने पर पेनल्टी भी काफी घटा दी दई है जिससे संबंधित कॉलेजों को कोई हिचकिचाहट न हो। देश में 10,361 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जो AICTE से अप्रूव्ड हैं। इनमें कुल 3,701,366 सीटें हैं।