फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission 2017: जामिया हमदर्द में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

Wed, 19 Apr 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
नई दिल्ली के जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और रिसर्च के अलग-अलग कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून, 2017 है। जामिया हमदर्द एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है जो 9 अलग स्कूलों और कन्नूर में एक अलग कैंपस से कई कोर्स संचालिच करती है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है जिसके लिए अलग से ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल बनाया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदनः 

-जामिया हमदर्द के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें 
-एडमिशन पेज पर जाएं और ऑनलाइन एडनिशन पोर्टल-2017 पर क्लिक करें 
-पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जिसके लिए बेसिक जानकारी की जरूरत पड़ेगी  
-इसके बाद कैंडिडेट प्रोफाइल में जरूरी जानकारी भरें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें 
-आवेदन शुल्क जमा करें 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी एक एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगी। एमबीबीएस, बीयूएमएस, नर्सिंग, फार्मेसी और लाइफ साइंस जैसे कोर्स में दाखिले के लिए NEET-2017 के स्कोर के आधार पर किया जाता है। 

इसके अलावे बीटेक-फूड टेक्नोलॉजी और बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड जैसे कोर्स में दाखिले के लिए जेईई मेन-2017 के स्कोर कार्ड को स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावे पीजी कोर्स में दाखिले के लिए जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू के लिए बी छात्रों को आमंत्रित किया जा सकता है।

संबंधित वेबसाइट का पताः http://jamiahamdard.edu/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें