माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी) बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। इसके लिए यूपी बोर्ड के चारों मंडलों से कुल 3697 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इन सभी को मान्यता मिली तो वर्ष 2020 में विद्यालयों की संख्या बढ़कर 29593 हो जाएगी। उसी अनुपात में छात्र-छात्राओं की संख्या में भी इजाफा होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी
demo
यूपी के विद्यालयों को मान्यता के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस बार ऑनलाइन की गई। यह व्यवस्था 12 जुलाई से लागू की गई। इसके पहले जिन विद्यालयों ने मैनुअल आवेदन किए थे, उन्हें निरस्त कर दिया गया था। विद्यालयों से परिषद की वेबसाइट पर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
प्रदेश के चारों मंडलों से हाईस्कूल के लिए 1731, इंटर के लिए 1966 आवेदन
demo
इस अवधि में हाईस्कूल की मान्यता के लिए प्रदेशभर से कुल 2238 तथा इंटरमीडिएट के लिए 2367 विद्यालयों ने आवेदन किया लेकिन अंतिम तिथि तक मान्यता के लिए आवेदन पूर्ण करने वाले विद्यालयों की संख्या हाईस्कूल के लिए 1731 तथा इंटरमीडिएट के लिए 1966 रह गई।
demo
परीक्षा में 67 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
यूपी बोर्ड में विद्यालयों की मान्यता की प्रक्रिया दो वर्ष अग्रिम चलती है। वर्ष 2019 के विद्यालयों को मान्यता पहले ही दी जा चुकी है, जबकि 2018 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेशभर के 25896 विद्यालयों से 67 लाख 29 हजार 540 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उधर, 31 अक्तूबर तक मान्यता के लिए आए आवेदनों की जांच, विद्यालयों के सत्यापन आदि की प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दी गई है। यह काम पूरा होने के बाद नवंबर के अंत या दिसंबर में मान्यता समिति की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय होगा।
मान्यता के लिए इनके आए आवेदन
demo
मंडलवार मान्यता के लिए आए आवेदन
मंडल हाईस्कूल इंटरमीडिएट
इलाहाबाद 492 625
वाराणसी 426 451
मेरठ 361 391
बरेली 138 311
सबसे ज्यादा 1117 आवेदन इलाहाबाद मंडल में
इलाहाबाद। हाईस्कूल की मान्यता के लिए सबसे अधिक 1117आवेदन इलाहाबाद मंडल में आए हैं। इससे जुड़े जिलों से इंटरमीडिएट के लिए 625 विद्यालयों तथा हाईस्कूल 492 विद्यालयों ने आवेदन किए हैं, जबकि सबसे कम 326 आवेदन बरेली मंडल से हैं। यहां से हाईस्कूल के लिए 138 एवं इंटरमीडिएट के लिए 188 विद्यालयों ने आवेदन किया है।