फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की सहभागिता के लिए डूसू अंबेसडर बनाया जाए, एबीवीपी ने रखी मांग

Mon, 27 Aug 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में बीते दो साल से चारों सीटों पर कब्जा नहीं कर पा रही एबीवीपी इस चुनाव में छात्रों की सहभागिता के लिए कॉलेजों में डूसू अंबेसडर बनाना चाहती है। इसके मद्देनजर एबीवीपी ने चुनाव समिति से अंबेसडर बनाने की मांग की है। 
विज्ञापन


वहीं, सभी कॉलेजों में डेमोक्रेसी वॉल बनाने की वकालत की है। डूसू चुनाव की तिथि घोषित होते ही छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को चुनाव को लेकर एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव समिति से मुलाकात की। 

एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि बेहतर छात्र संघ का आदर्श प्रस्तुत करने तथा उसकी प्रासंगिकता युवाओं के समक्ष रखने के लिए सुझाव समिति को सौंपे हैं।  
विज्ञापन


चुनाव समिति के समक्ष सभी कॉलेजों में डेमोक्रेसी वॉल बनाने, कॉलेज छात्रसंघ तथा डूसू चुनाव साथ कराने, सभी छात्रों को कॉलेज पहचान पत्र समय से देने आदि मांगे रखी हैं। 
 
विज्ञापन

किसी भी प्रत्याशी के संबंध में शिकायत को गंभीरता से लेने, डूसू व कॉलेज चुनाव की ईवीएम मशीन साथ रखने, परास्नातक छात्रों के मत देने की व्यवस्था उनके विभागों में करने, चुनाव शांतिपूर्वक व मैत्रीपूर्ण कराने के लिए सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक कराने, जैसे सुझाव रखे। एबीवीपी को उम्मीद है कि प्रशासन चुनाव सुधार की दिशा में सभी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें