केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सरकार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए नवोदय जैसे 100 स्कूल और पांच उच्च शिक्षण संस्थानों में लड़कियों के लिए 40 फीसदी सीटें आरक्षित करेगी। सरकार नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष स्कूल खोलने जा रही है। इससे इन लोगों को बेहतरीन शिक्षा दी जा सकेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय सरकार ने खोल रखे हैं। इनमें मुफ्त भोजन के साथ अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सरकार इस तर्ज पर 105 स्कूल खोलेगी। इनमें 100 स्कूल नवोदय की तर्ज पर अल्पसंख्यक बहुल्य इलाकों में खोले जाएंगे।
पढ़ें- साल 2018 से IIT में होगी एडमिशन की ऑनलाइन परीक्षा
सरकार ने सर्वे की जिम्मेदारी मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन को दी थी। इस रिपोर्ट में मुस्लिम, बौध, ईसाई, सिख, पारसी व जैन समुदाय के लोगों के बीच शिक्षा के स्तर का पता लगाना था। फाउंडेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस योजना पर काम करने के जरूरत है।