फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Govt Schools: सरकारी स्कूल में लगेंगे 21 हजार स्मार्ट बोर्ड, सात हजार कंप्यूटर से लैस होंगी आईसीटी लैब्स

Wed, 11 Feb 2026 09:08 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

Technology Upgrade: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही डिजिटल सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। शिक्षा विभाग मार्च के अंत तक 21 हजार स्मार्ट बोर्ड लगाने और 175 आईसीटी लैब में 7 हजार कंप्यूटर उपलब्ध कराने की तैयारी में है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जुड़ी पढ़ाई का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूल अगले चार वर्षों में पहले से ज्यादा स्मार्ट और हाईटेक हो जाएंगे। दिल्ली सरकार अगले चार वर्षों में 21 हजार क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड लगाएगी। इन बोर्ड की पांच वर्षों के रख-रखाव की गारंटी होगी। मार्च के अंत से पहले 175 आईसीटी लैब में सात हजार कंप्यूटर भी आ जाएंगे।

 

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मानसरोवर गार्डन स्थिति सर्वोदय स्कूल में नव निर्मित भवन, 101 आधुनिक आईसीटी लैब और दिलशाद गार्डन स्थित मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।

 

उन्होंने कहा कि नीट, सीयूईटी, क्लैट जैसे हर बड़े एग्जाम के लिए कंप्यूटर साक्षरता अनिवार्य है। लेकिन वास्तविकता यह है कि कई बच्चों के घरों में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि दिल्ली में 7,000 से अधिक नए कंप्यूटर एक वर्ष से भी कम समय में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को दिए जा चुके हैं। सरकार दिल्ली के प्रत्येक स्कूल की हर क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड पहुंचाने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। 7,000 स्मार्ट ब्लैक बोर्ड का टेंडर हो चुका है।
 
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 21, 000 क्लासरूम्स में अगले 4 वर्षों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 175 आईसीटी लैब्स में 7,000 कंप्यूटरों का टेंडर किया जा चुका है, जो 31 मार्च से पहले आ जाएंगे। दिल्ली में 1,000 से अधिक सरकारी स्कूल हैं और अगले 3 वर्षों में हर सरकारी स्कूल में आईसीटी लैब होगी। उन्होंने कहा की आज दिल्ली सरकार द्वारा लाडली फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित आईसीटी लैब्स में हर टेबल पर अलग कंप्यूटर और अलग यूपीएस उपलब्ध कराए गए हैं।
 
लाडली फाउंडेशन की ओर से अब तक 100 आईसीटी लैब्स में 2,000 कंप्यूटर डोनेट किए जा चुके हैं और 75 और लैब्स में 1,500 कंप्यूटर देने का वादा किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 100 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें