फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 होनहारों को मिली डेढ़ करोड़ की स्कॉलरशिप

Tue, 18 Nov 2014 01:02 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी सोमवार को शहर के सेक्टर-23 स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने यहां आर्थिक रूप से पिछड़े तकरीबन 200 होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इन सभी को डेढ़ करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से यह काफी अच्छा कदम उठाया गया है। इससे आर्थिक तौर से कमजोर विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कहा, कमजोर तबके की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

स्कॉलरशिप वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर आए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज के कमजोर तबके की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आईटीएम यूनिवर्सिटी अपनी इस शिक्षा से जुड़े अपने इस सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि उन्होंने जो यह अवसर मिला है, इसका उपयोग अपनी प्रतिभा को निखारने में करें। जिससे भविष्य में वह देश के कर्णधार बन सकें। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का आईएमटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रगान और वंदेमातरम की धुन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आईटीएम के विद्यार्थियाें ने कहा कि राज्यपाल ने जिस प्रकार से उनका उत्साहवर्धन किया है वह काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें