फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू प्लेसमेंट में 37 छात्रों की लगी लॉटरी

Tue, 18 Nov 2014 12:57 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत पांच नवंबर को हुए प्लेसमेंट सेशन का राउंड भले ही उत्साहवर्धक न रहा हो, लेकिन इस सेशन ने 37 छात्रों की नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं।
विज्ञापन


इस सेशन में पहुंची तीन कंपनियों ने इन छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया है। लिहाजा इनका नौकरी पाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही उन्हें फाइनल ऑफर व पैकेज के विषय में जानकारी दे दी जाएगी। अलग-अलग कंपनियों के पैकेज के मुताबिक छात्रों को दो से 4.8 लाख रुपये तक की पेशकश होगी। डीयू के प्लेसमेंट सेशन के तहत पांच नवंबर को लिची नॉलेज सेंटर, एक्सपर्ट इंटिलेक्चुअल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, ईएक्सएल सर्विस सरीखी कंपनियां कैंपस पहुंची थी।

छात्रों से इंटरव्यू व साक्षात्कार करने के बाद कंपनियों ने अब अपने रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कंपनियों के समक्ष लगभग 250-300 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए जिसमें से सभी कंपनियों ने कुल 37 छात्र-छात्राओं को शॉर्ट लिस्ट किया। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक लीची नॉलेज सेंटर ने 11 छात्रों को शार्ट लिस्ट किया है। जबकि एक्सपर्ट इनटिलेक्चुअल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने तीन छात्रों को ईएक्सएल सर्विस ने लगभग 24 को शॉर्ट लिस्ट किया है।
विज्ञापन


शार्ट लिस्ट होने के बाद अब इनका चयन लगभग फाइनल हो गया है। अब प्लेसमेंट का सेशन जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। डीयू में फिलहाल इम्तिहान का दौर शुरू होने वाला है जो दिसंबर तक चलेगा लिहाजा उसके बाद ही सेशन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें