मेकअप आर्टिस्ट्री क्रिएटिव फील्ड में एक अच्छा करिअर ऑप्शन है। मेकअप एजुकेशन अब काफी लोगों के लिए करिअर तलाशने का एक जरिया बन गया है। साथ ही ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। मेकअप आर्टिस्ट्री एक क्रिएटिव और अट्रैक्टिव करिअर ऑप्शन की तरह देखा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर नित नए फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट करने की लत तथा ग्लैमर की चकाचौंध से लबरेज महानगरों में इस क्षेत्र में जॉब्स की भरमार है।
Career Options as Makeup Artist
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्किल्स और कार्य शैली को बदलना होगा
देश की जानी-मानी ब्यूटी प्रोफेशनल और मेकअप आर्टिस्ट अदिति रोशनी का कहती हैं कि इन दिनों ब्यूटी इंडस्ट्री का चेहरा बदल रहा है, साथ ही ब्यूटी प्रोफेशनल्स को बदलते दौर के साथ अपनी स्किल्स और कार्य शैली को बदलना होगा। प्रोफेशनल्स को वह नयापन देना और करिअर को सही राह पर ले जाकर, बेहतर स्तर पर पहुंचना भी एक अहम चुनौती है। इंटरनेशनल ब्यूटी एजुकेशन स्टैंडर्ड्स की महत्वता और गुणवत्ता लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। ऐसे में खुद को अपग्रेड रखना जरूरी है।
स्वरोजगार का एक नया जरिया ब्यूटी इंडस्ट्री
पिछले कुछ सालों में ब्यूटी इंडस्ट्री ने तेजी से विकास किया है, जिसके चलते बहुत से करिअर ऑप्शन उभर कर सामने आए हैं। इनमें युवा पीढ़ी खासकर युवतियां खासी आकर्षित हो रही हैं। सभी जगह छोटी बड़ी मेकअप अकादमियां शुरू हो रही हैं। अमर उजाला से बातचीत में रोशनी ने बताया कि बीते कुछ सालों में देश के अंदर ब्यूटी एजुकेशन सेक्टर में सुधार देखने को जरूर मिला है। इसी वजह से ब्यूटी इंडस्ट्री लोगों के लिए स्वरोजगार का एक नया जरिया बन रही है। हालांकि, अभी भी स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड एजुकेशन की कमी नजर आती है।
यहां से ले सकते हैं प्रशिक्षण
इसी को ध्यान में रखते हुए, लोगों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स ऑफ ट्रेनिंग एंड एजुकेशन की इंपोर्टेंस समझना बेहद जरूरी है। जिससे एस्पाइरिंग ब्यूटी प्रोफेशनल्स को इंटरनेशनल ट्रेंड को फॉलो करके काफी कुछ नया सीखना चाहिए। कई ब्यूटी मेकअप ट्रेनिंग एंड एजुकेशन एकेडमी से बुनियादी और एडवांस कोर्स करके सर्टिफिकेट लिए जा सकते हैं, जो आपके स्टार्टअप को संचालित करने और आपकी प्रमाणिकता सिद्ध करने में मददगार साबित होंगे। सरकार की ओर से भी स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत ऐसे कोर्सेज का संचालन किया जा रहा है।