रैंप पर इठलाकर चलती मॉडल्स और नित नए फैशनेबुल अंदाज अगर आपको भाते हैं तो फैशन इंडस्ट्री आपके लिए है। इंडिया फैशन इंडस्ट्री में रितु बेरी, मनीष मलहोत्रा, रोहित बल जैसे तमाम डिजाइनर दुनिया भर में अपने हुनर का डंका बजा रहे हैं। यहां आपके लिए भी भरपूर स्कोप है।
विज्ञापन
फैशन इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
हालांकि निफ्ट जैसे इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए रिटेन एग्जाम, ग्रुप डिसक्शन और पर्सनल इंटरव्यू के दौर से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही आपके भीतर कुछ नैसर्गिक स्किल भी होने चाहिए।
विज्ञापन
टीवी ने बढ़ा दिया फैशन का क्रेज
फैशन 2
- फोटो : रोहित बल की वॉल से
टीवी सीरियल और फिल्मों ने फैशन का क्रेज बढ़ा दिया है। टीवी सीरियल तो घर घर में देखे जा रहे हैं। इनमें हीरो और हीरोइनों के नित नए स्टाइलिश कप़ड़े और डिजाइन चर्चा का विषय बन जाते हैं।
ते कुछ सालों में फैशन इंडस्ट्री में काफी उछाल भी आया है। जिस तरह से लोगों में आज फैशन एक्सेसिरीज के प्रति दीवानगी बढ़ती जा रही है, उससे इस क्षेत्र का फलक और बड़ा होने की उम्मीद है।
टीवी सीरियल तो घर घर में देखे जा रहे हैं। इनमें हीरो और हीरोइनों के नित नए स्टाइलिश कप़ड़े और डिजाइन चर्चा का विषय बन जाते हैं। ही है, उससे इस क्षेत्र का फलक और बड़ा होने की उम्मीद है।
चैलेंजिग है फैशन की दुनिया
फैशन कैरियर
- फोटो : fashion wall
हमे लगता है कि फैशन डिजाइनर कल्पना ज्यादा करते हैं। लेकिन उनका काम काफी मुश्किल होता है। वो ऐसे डिजाइन लाना चाहते हैं जो पहले न आए हों और अपने आपमें यूनीक हों।
बाजार की मांग के अनुरूप किसी खास प्रोडक्ट, सीजन और प्राइस को ध्यान में रखकर ही नया डिजाइन लाना पड़ता है। अपने नए और यूनीक आइडिया के चलते ही आज रितु कुमार, रितु बेरी, रोहित बहल, सुनीत वर्मा, जेजे वालिया, तरुण तहिलियानी जैसे नामों की चर्चा दुनिया भर में होती है।
रितु बेरी ने तो हॉलीवुड की बड़े स्टार निकोलस किडमन और कैट होम्स के कपड़े भी डिजाइन कर चुकी हैं। देश भर में इनके आउटलेट्स हैं और इनके ब्रांड करोड़ों की कमाई करते हैं।
यूं तो क्रिएटिव और यूनीक लोगों के लिए कहीं भी मौकों की कमी नहीं है। फैशन डिजाइनिंग का जॉब काफी चकाचौंध और ग्लैमर से लबालब है। यहां हमेशा कुछ नया करने की चुनौती होती है। इस समय फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में गारमेंट और एक्सेसरीज डिजाइनर की काफी डिमांड है।
इस इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करें और इसके बाद फैशन हाउस में रोजगार के अच्छे अवसर आपको मिल जाएंगे। यहां आप प्रोडक्शन, फैशन मार्केटिंग, डिजाइन प्रोडक्शन मैनेजमेंट, फैशन मीडिया, क्वालिटी कंट्रोल, फैशन एक्सेसिरीज डिजाइन और ब्रांड प्रमोशन में काम करके अच्छा कैरियर बना सकते हैं।
इसके अलावा, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, फैशन कंसल्टेंट, टेक्निकल डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, प्रोडक्शन पैटर्न मेकर, फैशन कॉर्डिनेटर आदि के रूप में भी शानदार करियर की काफी संभावनाएं मिलती हैं।