फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण उलझ गया है करियर तो हमारे एक्सपर्ट से पूछें सवाल, साढ़े तीन बजे जुड़ें हमारे साथ

Sat, 02 May 2020 01:37 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते पूरा देश घर पर रहकर सरकार की मदद कर रहा है। ऐसे में हर राज्य ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनेकों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। छात्र-छात्राओं के लिए मार्च, अप्रैल और मई के महीने परीक्षा, परिणाम और नए सत्र की प्लानिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन, मार्च महीने के अंत में शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन ने विद्यार्थियों के मन में तमाम तरह की उलझनें पैदा कर दी हैं।

विज्ञापन


उनके सामने सबसे बड़ा सवाल तो यही खड़ा हो गया है कि नया सत्र कब शुरू होगा, कैसे प्रवेश मिलेगा और करियर का क्या होगा। करियर की फिक्र में छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
 
अमर उजाला कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के मन में उठ रहे इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए खास तौर एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि ये आयोजन दोपहर साढ़े 3 से साढ़े 4 बजे तक चलेगा। इसमें शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर ए.पी गर्ग, यूपीईएस के वाइस चांसलर सुनिल राय, टीएमयू यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के ज्वॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, यूसीईआर के एचऔडी डॉ. संजय श्रीवास्तव, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मज़हर नक्वी और आईएमएस यूनिसन के वाइस चांसलर प्रोफ. गौतम सिंहा छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगे, जो इंजीनियरिंग और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर विराजमान हैं।  खास 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हो रही इस वेबिनार में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी निशुल्क हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेबिनार में पार्टिसिपेट करने के लिए हमारे अमर उजाला के फेसबुक पेज पर आज साढ़े तीन बजे जुड़ें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें