फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS PG 2020: परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Sat, 02 May 2020 12:34 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन
ऑल इंडिया ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS- All India Institute of Medical Sciences) ने एम्स पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा जून के महीने में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वे पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार के लिए ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा 5 जून, 2020 को आयोजित होगा। संस्थान ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले अपना परीक्षा शुल्क जमा करें और वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें। बता दें कि अंतिम पंजीकरण 1 मई से शुरू होगा और 8 मई, 2020 को शाम 5 बजे तक समाप्त होगा। केवल स्वीकृत मूल पंजीकरण वाले ही अंतिम पंजीकरण के लिए कोड जनरेशन के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें