फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी इमिग्रेशन मामला: कनाडा भारतीय छात्रों को वापस नहीं भेजेगा देश, टास्क फोर्स करेगी मामले की जांच

Wed, 14 Jun 2023 10:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कनाडा सरकार फर्जी इमिग्रेशन मामले में फंसे भारतीय छात्रों को तत्काल भारत नहीं भेजने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो इस पूरे मामले को देखेगा।
विज्ञापन
canada - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा सरकार फर्जी इमिग्रेशन मामले में फंसे भारतीय छात्रों को तत्काल भारत नहीं भेजने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो इस पूरे मामले को देखेगा। छात्र फर्जी विश्वविद्यालय का प्रवेश पत्र लेकर देश पहुंचे थे। बुधवार को कनाडा के आव्रजन मंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मामले को देखने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कनाडा सरकार ने पिछले हफ्ते छात्रों के निर्वासन पर रोक लगा दी थी, जिन्हें अपने देश जाने के लिए मजबूर किया गया था। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने हाल ही में लगभग 700 भारतीय छात्रों को निर्वासन पत्र जारी किया था, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, क्योंकि कनाडा के विश्वविद्यालयों में उनके प्रवेश पत्र फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन

भारतीय छात्रों के फर्जी प्रवेश पत्र मामला कनाडा की संसद में भी गूंजा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनका ध्यान दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने पर नहीं है। ट्रूडो ने कहा था, "इस धोखाधड़ी के पीड़ितों के पास अपने मामले के लिए साक्ष्य प्रदर्शित करने और पेश करने का अवसर होगा। हम अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा हमारे देश में लाए जाने वाले अपार योगदान को पहचानते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें