फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata University: सीयू की कुलपति की नियुक्ति पर बंगाल सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश 

Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के कुलपति को नियुक्त करने का अधिकार है।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) की कुलपति की दोबारा नियुक्ति के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को हलफनामा दायर करने को कहा है। हाईकोर्ट ने दोबारा नियुक्ति के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर दावा किया गया था कि उनकी नियुक्त नियमों को ताक पर रखकर की गई है।  

विज्ञापन


याचिकाकर्ता अनिंद्य सुंदर दास ने दावा किया कि अगस्त, 2021 में कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से नियुक्त किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के कुलपति को नियुक्त करने का अधिकार है। याचिका विरोध करते हुए महाधिवक्ता एसएन मुखर्जी ने हलफनामा दायर करने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें