फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA May Exam Mock Test 2025: सीए मई परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Fri, 28 Feb 2025 08:58 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CA May Exam Mock Test 2025: सीए मई परीक्षा के लिए आईसीएआई ने मॉक टेस्ट सीरीज-I और II जारी की है। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली मॉक टेस्ट सीरीज़ के लिए लिंक उपलब्ध है।
विज्ञापन
CA May Exam 2025 Mock Test Series - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CA May Exam 2025 Mock Test Series: सीए मई परीक्षा 2025 के लिए छात्रों के इंतजार का समय खत्म हो गया है। यदि आप सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अब आपके पास अभ्यास करने के लिए महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट पेपर सीरीज उपलब्ध हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज-I और II जारी करने की घोषणा की है। ये मॉक टेस्ट सीरीज मई 2025 और सितंबर 2025 के सीए फाउंडेशन कोर्स में सम्मिलित छात्रों के लिए 22 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी।

यहां देखें पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन

सीए फाउंडेशन मॉक टेस्ट पेपर के फायदे

सीए परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं। ये छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव देने में मदद करते हैं, जिससे उनकी तैयारी का आकलन किया जा सकता है। इसके अलावा, मॉक टेस्ट्स से छात्र अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं और अंतिम परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।

1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

सीए मई 2025 पंजीकरण 1 मार्च से शुरू होगा। बिना विलंब शुल्क के सीए मई 2025 पंजीकरण 14 मार्च को बंद हो जाएंगे। आईसीएआई के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ सीए मई 2025 पंजीकरण फॉर्म मार्च तक जमा कर सकते हैं। 

ICAI CA May 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा तिथियां
फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 15, 17, 19, और 21 मई 2025  
इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप-I 3, 5, और 7 मई 2025
इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप-II 9, 11, और 14 मई 2025
फाइनल परीक्षा ग्रुप-I 2, 4, और 6 मई 2025
फाइनल परीक्षा ग्रुप-II 8, 10, और 13 मई 2025
सदस्यों की परीक्षा 10 और 13 मई 2025
विज्ञापन

ICAI CA May 2025 Mock Test Series: कैसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org] पर जाएं।
  • होमपेज पर "Exams" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "Examinations - May 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "CA Test Series for 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप मॉक टेस्ट सीरीज को डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सशक्त बना सकते हैं।

मॉक टेस्ट का महत्व?

मॉक टेस्ट छात्रों को परीक्षा के वास्तविक माहौल में खुद को परखने का मौका देते हैं। ये टेस्ट उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और समय प्रबंधन की कला में भी सुधार करते हैं। सीए फाउंडेशन के सभी विषयों के लिए ये मॉक टेस्ट पूरी तरह से तैयार किए गए हैं, जो छात्रों को परीक्षा के हर पहलू में सशक्त बनाएंगे। इसके अलावा, ऑनलाइन ट्रेनिंग भी आयोजित की जाएगी, जिससे यह संसाधन सभी रजिस्टर्ड छात्रों के लिए आसानी से सुलभ होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें