फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए मई एग्जाम 2021: मई सत्र के लिए शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन, 13 अप्रैल तक मौका 

Thu, 01 Apr 2021 02:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसीएआई ने सीए मई परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
icai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए मई परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई सत्र की सीए परीक्षा के लिए पंजीकरण की शुरुआत 31 मई से हो चुकी है और अभ्यर्थी 13 अप्रैल तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी मई सत्र की परीक्षा के लिए 14 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल के बीच आवेदन करेंगे उनको विलंब शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी आईसीएआई मई सत्र की परीक्षा के लिए डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीए मई सत्र की परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईसीएआई ( ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org है।
- यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड और शुल्क जमा करना होगा।
-इस तरह से आपका आवेदन हो जाएगा और आप कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकते हैं।

सीए मई सत्र की परीक्षा 21 मई से शुरू होगी और 6 जून को खत्म होगी। यह परीक्षा एक ही पाली दोपहल तीन बजे से लेकर छह बजे तक होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें