फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा: प्रवेश पत्र जारी, 9 अप्रैल को है एग्जाम

Thu, 01 Apr 2021 11:53 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ( BSE) ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र
-अभ्यर्थी सबसे पहले ओडिशा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। 
-जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और ईमेल आईडी के जरिए लॉग इन करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

9 अप्रैल को है ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा
ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

डायरेक्ट लिंक

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें