सीए इंटर जनवरी 2025 टॉपर्स की सूची
- दीपांशी अग्रवाल- 521 अंक (AIR 1)
- थोटा सोमानध सेशाद्री नायडू- 516 अंक (AIR 2)
- सार्थक अग्रवाल- 515 अंक (AIR 3)
सीए इंटर जनवरी 2025 परीक्षा 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जो छात्र दोनों ग्रुप्स में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें सीए फाइनल कोर्स में पंजीकरण की अनुमति होगी।
15 से 21 मई के बीच होगी सीए परीक्षा
आईसीएआई के अनुसार, मई 2025 में होने वाली सीए परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। सीए फाउंडेशन परीक्षा 15, 17, 19, और 21 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 7 मई 2025 को होगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 14 मई 2025 को होगी।