फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Inter January 2025 Toppers: सीए इंटर परीक्षा में दीपांशी अग्रवाल ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Tue, 04 Mar 2025 12:01 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CA Inter January 2025 Toppers: दीपांशी अग्रवाल ने जनवरी 2025 के सीए इंटर परीक्षा में 521 अंक के साथ टॉप किया। थोटा सोमानध सेशाद्री नायडू और सार्थक अग्रवाल ने दूसरे और तीसरे स्थान पर जगह बनाई। यहां देखें पढ़ें पूरी टॉपर्स लिस्ट।
विज्ञापन
CA Inter January 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CA Inter January 2025: सीए इंटर जनवरी 2025 परीक्षा का परिणाम आज, 4 मार्च को जारी किया गया। इस बार दीपांशी अग्रवाल ने 521 अंक प्राप्त कर सीए इंटर परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके बाद थोटा सोमानध सेशाद्री नायडू और सार्थक अग्रवाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ष कुल 14.05% छात्र दोनों ग्रुप्स में पास हुए हैं। ग्रुप I में पास प्रतिशत 14.17% रहा, जबकि ग्रुप II में यह प्रतिशत 22.16% रहा। 

दीपांशी अग्रवाल ने किया टॉप

आईसीएआई द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, दीपांशी अग्रवाल ने 521 अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल की, जबकि थोटा सोमानध सेशाद्री नायडू ने 516 अंक और सार्थक अग्रवाल ने 515 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए इंटर जनवरी 2025 टॉपर्स की सूची  

  1. दीपांशी अग्रवाल- 521 अंक (AIR 1)  
  2. थोटा सोमानध सेशाद्री नायडू- 516 अंक (AIR 2)  
  3. सार्थक अग्रवाल- 515 अंक (AIR 3)  
सीए इंटर जनवरी 2025 परीक्षा 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जो छात्र दोनों ग्रुप्स में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें सीए फाइनल कोर्स में पंजीकरण की अनुमति होगी।

15 से 21 मई के बीच होगी सीए परीक्षा

आईसीएआई के अनुसार, मई 2025 में होने वाली सीए परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। सीए फाउंडेशन परीक्षा 15, 17, 19, और 21 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 7 मई 2025 को होगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 14 मई 2025 को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें