फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए एग्जाम 2021: परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Mon, 28 Jun 2021 09:26 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सर्वोच्च न्यायालय आज यानी कि 28 जून को सीए परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वोच्च न्यायालय आज यानी कि 28 जून को सीए परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। सीए परीक्षा 2021 का आयोजन 5 जुलाई से होने वाला है। ऐसे में इस परीक्षा को स्थगित करने वाली याचिका डाली गई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका में शीर्ष अदालत से ऑप्ट-आउट विकल्प, छात्रों के अतिरिक्त प्रयास के लिए दिशा-निर्देश की भी मांग की गई है। इसके साथ ही आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि की भी मांग की गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना 12वीं का रिजल्ट 2021: आज जारी होगा इंटरमीडिएट परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन


यह याचिका अनुभा श्रीवास्तव सहाय ने डाली है। इस याचिका पर जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस अनुराधा बोस की तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी। याचिका में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, आईसीएआई द्वारा जारी 5 जून की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी जिसमें कहा गया था कि परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। इस याचिका में सीए परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई है। अभी आईसीएआई ने उन छात्रों के लिए ऑप्ट-आउट विकल्प की अनुमति दी है जो कोरोना से पीड़ित हो सकते हैं या जिनके परिवार का कोई सदस्य संक्रमित है। आपको बता दें कि सीए फाइनल परीक्षा 2021 5 जुलाई से शुरू होगी और 19 जुलाई तक चलेगी। सीए इंटर परीक्षा 6 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आयोजित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें