फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : कोरोना ने कम अवधि के कोर्स में प्रवेश पर लगाया ब्रेक, प्रशासन ने बनाई नई योजना

Mon, 28 Jun 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली

सार

  • रोजगारपरक इन कोर्सेज में दाखिला लेने में छात्र नहीं दिखा रहे हैं रुचि
  • अब इन्हें मिश्रित प्रणाली से चलाने की तैयारी की जा रही है
  • जुलाई से ऑफलाइन-ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे कोर्सेज
  • यह कोर्सेज स्नातक की पढ़ाई के साथ भी किए जा सकते हैं
विज्ञापन
Delhi university
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निग (सीओएल) में उपलब्ध शॉर्ट टर्म कोर्सेज के दाखिलों पर कोरोना महामारी ने ब्रेक लगा दिया है। इन रोजगारपरक कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्र रुचि नहीं दिखा रहे हैं। प्रशासन अब इन्हें ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से चलाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि जुलाई से यह दोनों मोड में उपलब्ध होंगे। इन कोर्सेज में दाखिले का क्रेज इसलिए रहता है क्योंकि इन कोर्सेज को स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ किया जा सकता है। 

विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग(सीओएल) ओएसडी डॉ यू.एस पांडेय ने हमारे यहां 36 रोजगारपरक कोर्सेज चलते हैं। इनके लिए सीओएल ने विभिन्न इंडस्ट्री के साथ गठबंधन किया हुआ है। बीते साल जब महामारी ने दस्तक दी थी तब कुछ कोर्सेज की पढ़ाई चल रही थी। लॉकडाउन लगने केबाद कोर्सेज को ऑनलाइन में तब्दील कर किसी तरह से उन्हें पूरा किया गया। इनमें से अधिकतर कोर्सेज ऐसे हैं जिनमें प्रैक्टिकल का इनपुट ज्यादा है। इसके लिए ऑफलाइन कराया जाना जरुरी है। 

ऐसे में अब हम तैयारी कर रहें है कि इन्हें मिश्रित प्रणाली(ब्लेंडेड) मोड में पढ़ाया जाए। पूरी तरह से ऑनलाइन करेंगे तो उसमें छात्र रुचि नहीं ले रहे क्योंकि कोर्स में प्रैक्टिकल वाले हिस्से को ऑनलाइन नहीं समझाया जा सकता। ब्लेंडेड कैसे किया जाए अब हमें यह देखना होगा। डॉ पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह से मेडिकल ट्रांस्क्रिपशन का कोर्स शुरु करना था। लेकिन काफी कम छात्रों ने ही कोर्स में दाखिला लिया। इस कारण से अब इसे अगले सप्ताह से शुरु करने पर विचार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इनमें से कई ऐसे कोर्सेज हैं जिनमें सौ फीसदी जॉब की गारंटी है।  
विज्ञापन


यह कोर्स कराए जाते हैं
मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन, सॉफ्ट स्किल, वेब डिजाइनिंग एंड ऐनिमेशन, एयर फेयर एंड टिकटिंग, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, स्किल प्रोग्राम ऑन फाइनेंशियल मार्केट्स, ऑफिस ऑटोमेशन एंड ई अकाउंटिंग, डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग, ऐथिकल हैकिंग एंड साइबर सिक्योरिटी(फाउंडेशन प्रोग्राम), ईवेंट मैनेजमेंट एंड-मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशन, फाइन आट्र्स एंड डिजिटल आट्र्स, एनिमेशन मोशन ग्राफ्किस एंड वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग एंड सोश्ल मीडिया एडवरटाइजिंग, फैशन स्टाइलिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन आईएडी ग्राफिक्स, ट्रैवल ऑपरेशन प्रोग्राम, इंटीरियर डिजाइनिंग एंड सीएडी, फोटोग्राफी(स्टिल एंड वीडियो), इंटीरियर डिजाइन एंड आर्किटेक्चर प्लानिंग।

नोट: कुछ अन्य कोर्सेज भी हैं। सभी कोर्सेज की समयावधि अलग-अलग है। यह कोर्स दो माह से लेकर दस माह तक के हैं। कोर्सेज के विषय में अधिक जानकारी कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें