July 1st Chartered Accountant Day 2020 in India: हर साल नेशनल सीए दिवस एक जुलाई को मनाया जाता है। बता दें कि संसद के एक कानून से1 जुलाई, 1949 को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India- ICAI) अस्तित्व में आया था।
कौन हैं गोपालदास पद्मसे कपाड़िया?
ICAI के पहले सदस्य के रूप में देखा जाता है। नाम है- गोपालदास पद्मसे कपाड़िया, जिन्हें ICAI ने पहला सीए सर्टिफिकेट दिया। कपाड़िया आईसीएआई संस्थान के पहले अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम किया। ICAI के इतिहास में उन्होंने 1949 से 1952 तक शासन किया। उन्हें साल 1950 में सदस्य प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इसी के साथ वो हमारे देश के पहले सीए भी बन गए थे।
सीए बनने के लिए सीपीटी जरूरी
आज के समय में कॉमर्स कर रहे ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद सीए होती है। इसके लिए सबसे पहले कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए अप्लाई करना पड़ता है। सीपीटी में सफल होने के बाद छात्र अगले पड़ाव पर जाते हैं। सीए बनने के लिए तीन चरण होते हैं। सीए का कोर्स लंबा होने के साथ-साथ काफी कठिन भी होता है। कंपनी के सारे फाइनेंशियल मैटर्स सीए ही हैंडल करते हैं।